Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

अधिक मास के प्रथम दिन स्लम बस्ती के बच्चों के बीच पठन-पाठन एवं अल्पहार सामग्री का वितरण

राची, झारखण्ड | जुलाई | 18, 2023 ::

एम•आर•एस• श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव और स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान मे ट्रस्ट के सदस्यों ने गुरूजी सदानंद जी महाराज के जनसेवा को समर्पित स्वर्णिम 51वर्ष वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अधिक मास के प्रथम दिन आज दिनांक 18/07/2023 मंगलवार को इस वर्ष पड रही भीषण गर्मी के कारण हरमु की स्लम बस्ती मे रहने वाले कमजोर वर्ग के स्कुल जाने वाले बच्चों के बीच पठन-पाठन स्कुल बैग,लंच बाक्स, जोमेटरी बाक्स,कापी,पेन्सिल,रबर, कलर पेन्सिल एव अल्पाहार मे क्रीम बन बिस्किट वगैरह का निशुल्क वितरण संस्था के सदस्यों के द्वारा किया गया।
स्वामी सदानंद जी महाराज के कथनानुसार मानव जीवन का ये है सार। तुम सेवा से पाओगे पार॥
17 जुलाई 2023 को सर्व सहमति से यह निर्णय होने के पश्चात की गुरूजी श्री सदानंद जी महाराज के जनसेवा को समर्पित स्वर्णिम 51 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे पुरे वर्ष मार्च 2024 तक संस्था के द्वारा जरूरतमंद एव कमजोर परिवार के सदस्यों के बीच जरूरत के अनुसार सेवा के कार्य किए जायेगे। इसी क्रम मे आज 18 जुलाई 2023 मंगलवार को हरमु के स्लम बस्ती मे रहने वाले स्कुल मे पढने वाले कमजोर वर्ग के बच्चों के बीच एच 1/ 67 मकान के प्रांगण मे उन्हे निःशुल्क शिक्षा देने वाले शिक्षक श्री ललन कुमार मिश्रा जी की उपस्थिति मे हरमू बस्ती के जगह-जगह से आये हुए बच्चों के बीच संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल,ओम प्रकाश सरावगी,बिष्णु सोनी की उपस्थिति में संस्था के सदस्यों के द्वारा किया गया।

आज की पठन-पाठन एव अल्पाहार सामग्री वितरण के महान कार्य मे संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी,विष्णु सोनी, सुरेश चौधरी,ओमप्रकाश सरावगी, रमेन्द्र पाण्डेय, धीरज गुप्ता,मुन्ना कुमार एव इनके अलावा भी संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

नोट:- संस्था के द्वारा आगमी रविवार दिनांक 23 जुलाई 2023 को को पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के प्रांगण मे दोपहर 12:30 बजे से 98 वाँ निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का वितरण संस्था के पदाधिकारी एव सदस्यों के द्वारा किया जायेगा।

Leave a Reply