Breaking News Latest News

केंद्रीय मंत्री और जदयू सांसद के बयान की कुशवाहा महासभा ने कड़ी निंदा की

राची, झारखण्ड | जून | 20, 2024 ::

रांची। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने बिहार के सीतामढ़ी के के जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर द्वारा यादव, मुस्लिम एवं कुशवाहा जाति के ऊपर जातिसूचक टिप्पणी कर चुनाव में वोट नहीं देने का आरोप लगाते हुए इन समुदायों का काम नहीं करने का ऐलान किया है, जिसका केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनके बयान का जोरदार समर्थन किया है। ऐसे बयान की श्री महतो ने जोरदार निंदा की है। उन्होंने कहा कि श्री ठाकुर के बयान की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा समर्थन करना संविधान के विपरीत गलत परंपरा की शुरुआत करने जैसा है। सांसद, विधायक, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं तमाम जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद वह पूरे जनता का नेतृत्व करते हैं। इस तरह किसी जाति विशेष पर वोट नहीं देने का आरोप लगाते हुए उनका काम नहीं करने की सार्वजनिक रूप से घोषणा करना असंवैधानिक और निंदनीय है। उनका बयान बिल्कुल सामंती विचारधारा से प्रेरित है। श्री ठाकुर ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को तार-तार करने का काम किया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को तुरंत इस पर संज्ञान लेना चाहिए और इन पर पार्टी स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए अन्यथा आगामी विधान सभा चुनाव में कुशवाहा समाज ऐसे नेताओं को कभी वोट नहीं देगी।

 

Leave a Reply