Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

राज्य स्तरीय सहाय योजना खेलकूद प्रतियोगिता 2023 :: पहले दिन के लीग के परिणाम

राची, झारखण्ड   | फरवरी | 16, 2023 ::  राज्य स्तरीय सहाय योजना खेलकूद प्रतियोगिता 2023 पहले दिन के लीग के परिणाम
*फुटबॉल बालक

पहले मैच में खूंटी ने गुमला को 3-0 से पराजित किया जिसमें जतरू तिर्की ने 8 वे मिनट, ज्ञानंजय उरांव ने 20वे एवम रफायल मुंडा ने 33वे मिनट में गोल किया।

दुसरे मैच में सरायकेला
ने सिमडेगा को 2-0 से पराजित किया।

तीसरे मैच में
खूंटी ने पश्चिमी सिंहभूम को 1- 0 से पराजित किया।

चौथे मैच में गुमला एवम सरायकेला का मैच 2-2 बराबरी पर रहा।

*फुटबॉल बालिका

पहले मैच में खुटी ने गुमला को रोशनी तिर्की के 17वे मिनट में किए गए गोल की बदौलत 1-0 से पराजित किया।

दुसरे मैच में सरायकेला ने
सिमडेगा को 2-1 से पराजित किया जिसमें सिमडेगा की कपारा मुर्मू ने 11वे,28 वे मिनट में गोल किया जबकि
सुशाना लुगुन ने 17 वे मिनट में गोल किया।

तीसरे मैच में पश्चिमी सिंहभूम ने खूंटी को 1-0 से पराजित किया। जिसमें मगदाली प्रधान ने गोल किया।

चौथे मैच में गुमला ने सरायकेला को 1-0 से पराजित किया जिसमें भारती ने 8वे मिनट में गोल किया।

*हॉकी बालक
पहले मैच में पश्चिमी सिंहभूम ने गुमला को
2-1 से पराजित किया।

दुसरे मैच में सिमडेगा ने सरायकेला को 1-0 से पराजित किया।

*बालिका हॉकी

पहले मैच में गुमला ने पश्चिम सिंहभूम को 6-1 से पराजित किया।

दुसरे मैच में सिमडेगा ने खूंटी को 1-0 से पराजित किया।

*एथलेटिक्स परिणाम

पहले दिन राज्य स्तरीय सहाय योजना अन्तर्गत एथलेटिक्स 400 मीटर बालक एवम बालिका के लिए कुल 02 -02 हिट आयोजित किए गए जिससे फाइनल में विभिन्न खिलाड़ियों ने क्वालियाई किया।
*बालिका 400 मीटर*

1. चंद्रमुनी उरांव – गुमला
2. अंजनी तिर्की- पश्चिमी सिंह भूम
3. पूजा गगराई – सरायकेला
4. हीरा सांगा – खूंटी
5. मावलोती टुडू – सरायकेला
6. पुष्पा कहुआ- सिमडेगा
7. मरियम मुर्मू- खूंटी
8. सोनाली
कनडुलना-पश्चिमी सिंहभूम

*वॉलीबाल बालक

पहले मैच में पश्चिमी सिंहभूम ने सरायकेला को 2-0 से पराजित किया।

दुसरे मैच में सिमडेगा ने गुमला को 2- 0 से पराजित किया।

*वॉलीबाल बालिका

पहले मैच में पश्चिमी सिंहभूम
ने सरायकेला को 2- 0 से पराजित किया।

दुसरे मैच में गुमला ने सिमडेगा को 2-0 से पराजित किया।

तीसरे मैच में खुटी ने पश्चिमी सिंहभूम को 2 -0 से पराजित किया।

Leave a Reply